Explore

Search

June 3, 2026 12:10 am

चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ ने नए एसपी एवं एडिशनल एसपी का किया स्वागत

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ द्वारा नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महासंघ अध्यक्ष सुनील जागेटिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बैठक के दौरान व्यापार महासंघ ने शहर में खाद्य सामग्री के ठेलों एवं दुकानों के संचालन समय को रात्रि 10 बजे से बढ़ाकर 11 बजे तक करने की मांग भी रखी।

महासंघ का कहना था कि इससे छोटे व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने में मदद मिलेगी और शहर की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
महासंघ के मंत्री राजकुमार बज ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर यातायात प्रबंधन से आमजन, व्यापारियों तथा पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। साथ ही मांग रखी कि शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों जैसे नई पुलिया, चमटी खेड़ा चौराहा, बूंदी रोड तथा शहर में प्रवेश के अन्य मुख्य बिंदुओं पर स्थायी पुलिस जाप्ता तैनात किया जाए, जिससे असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। महासंघ के सचिव प्रतीक बोहरा ने स्वागत पत्र भेंट कर अधिकारियों का अभिनंदन किया एवं व्यापार महासंघ ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से संचालित करने की भी मांग रखी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। इसके अलावा नई पुलिया क्षेत्र में तेज गति से चलने वाले वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण एवं नियमित कार्रवाई की आवश्यकता भी बताई गई। व्यापारियों ने शहर के बाजार क्षेत्रों में दुकानों के बाहर पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए व्हाइट लाइनिंग करवाने का सुझाव भी दिया, जिससे यातायात बाधित न हो और ग्राहकों को सुविधा मिल सके।

वहीं कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी ने कहा कि चित्तौड़गढ़ एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, इसलिए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित किया जाना चाहिए, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
महासंघ पदाधिकारियों संरक्षक ओम लड्ढा सुरेश जैन विनोद मलकानी उपाध्यक्ष लोकेंद्र भड़कतीया एवंत मेहता एवं मनीष बांगर हरीश गुरनानी ने आश्वासन दिया कि व्यापार मंडल सदैव प्रशासन के साथ मिलकर शहर के विकास, यातायात सुधार एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सहयोग करता रहेगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर