Explore

Search

September 23, 2026 10:51 am

जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष निर्वाचित नारायण सिंह का भव्य स्वागत

चित्तौड़गढ़। जौहर स्मृति संस्थान, चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष पद पर ठाकुर नारायणसिंह बड़ोली (बड़ोली माधोसिंह) के निर्वाचित होने पर उनके बड़ोली स्थित निवास पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ोली ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर ठाकुर नारायणसिंह जी का साफा एवं पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया।

पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ोली ने कहा कि जौहर स्मृति संस्थान राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा एवं वीरांगनाओं के अद्वितीय त्याग और बलिदान की स्मृतियों को संरक्षित रखने वाला महत्वपूर्ण संस्थान है। ठाकुर नारायणसिंह जी के नेतृत्व में संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज एवं संस्कृति के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि ठाकुर नारायणसिंह का अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनके सामाजिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक कौशल का लाभ संस्थान को अवश्य मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भी ठाकुर नारायणसिंह जी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर