Explore

Search

September 23, 2026 9:24 am

रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार-कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिसोदिया 

चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने बढ़ती रसोई गैस सिलेंडर के दामों पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए विरोध दर्ज करवाया। जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया की रसोई गैस सिलेंडर के दामों में फिर भाजपा सरकार द्वारा 29 रुपए की बढ़ोतरी कर जनता पर एक और वजन डाल दिया है। उन्होंने कहा था कि इन दामों में रियायत करेंगे लेकिन उसके विपरीत हुआ और गैस के दाम की बढ़ोतरी कर दी गई। आम परिवार को लगातार महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। रसोई का बजट बिगड़ रहा है और सरकार मुख दर्शक बनी हुई है। महंगाई की मार से रसोई चलाना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। आम जनता राहत की उम्मीद में है लेकिन लगातार बढ़ती कीमत चिंता का विषय बनी हुई है। भाजपा की कतनी व करनी में बहुत फर्क है। इनको आने वाले पंचायत राज चुनाव एवं नगर निकाय के चुनाव में जनता अपने वोटों के अधिकार से इन्हें जवाब देगी। जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, जिला महामंत्री अहसान पठान, अनिल सेठी, युवा नेता चक्षु शर्मा, गोटू अली, आशीष त्रिवेदी एवं जिले के सभी प्रमुख कांग्रेस जनों ने बढ़ते दामों का कड़ा विरोध किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर