Explore

Search

September 22, 2026 4:15 pm

6 माह पुराने एनडीपीएस प्रकरण में वांछित डोडाचूरा सप्लायर गिरफ्तार

बेगूं। बेगूं थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 6 माह पुराने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित चल रहे डोडाचूरा सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत  एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़  के निर्देशन मे डीएसपी बेगूं अजंलि सिह के सुपरविजन में थानाधिकारी कमलचन्द मीणा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुवे 6 माह पुराने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित चल रहे डोडाचुरा सप्लायर को गिरफ्तार किया गया। 21 दिसंबर 2025 को नाकाबंदी के दौरान कार से 2 कट्टों में भरा हुआ कुल 44 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा बरामद कर मौके से उक्त कार के आगे आगे एस्कोर्टींग में चल रही ब्रेजा कार को जब्त किया जाकर मौके से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले व एस्कोर्टींग करने वाले कुल 4 आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में वांछित डोडाचुरा सप्लायर की सरगर्मी से तलास करते हुवे अभियुक्त दिनेशचन्द्र पिता रामेश्वरलाल जाति धाकड उम्र 31 साल पेशा खेती निवासी भगवानपुरा (कालिया तलाई) थाना रतनगढ जिला नीमच एमपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया जाकर प्रकरण में जब्तशुदा मादक पदार्थ के संबध में आरोपी से पूछताछ व अनुसंधान जारी हैं।
         

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर