Explore

Search

July 11, 2026 11:32 pm

गंगरार के साडास क्षेत्र मे उमस गर्मी से परेशान, बिजली गुल भी बनी परेशानी

गंगरार। उपखंड के साडास ग्राम पंचायत में बिजली की आंख मिचौली से व उमस की गर्मी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा शनिवार रात्रि को साडास फिडर लाइन पर पेड़ गिरने के कारण लाइन बंद हे कर दी गई बिजली विभाग द्वारा कार्य कर लोगो को राहत देने की कोशिश जारी है इधर उमस व बढ़ती गर्मी ने ग्रामीणों को खासा परेशान किया। ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल होना आप बात हे कभी लाइन फाल्ट कभी शटडाउन लेने की वजह से बिजली काट दी जाती है । जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


बिजली पोल के पास क्षतिग्रस्त पेड़ो व झाड़ियों को हटाने की आवश्यकता
ग्रामीणों का कहना कि बिजली लाइन के पोल के आस जर्जर पेड़ व कई जगह झाड़ियाँ लगी होने के कारण तेज हवाओं से पेड़  बिजली पोल पर गिर जाते है व कई जगह ऐसा हो चुका है बिजली विभाग द्वारा इसको ध्यान में लेकर क्षतिग्रस्त व पोल के पास फैली झाड़ियों को हटा दिया जाय तो भविष्य में वर्षा ऋतु में ये समस्या उत्पन्न नहीं होगी।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर