Explore

Search

August 7, 2026 5:09 am

इस्लामिक नए साल पर दीवाना शाह के दरबार में उमड़े जायरीन


चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब की दरगाह शरीफ पर ईस्लामी नए साल मोहरर्म की चाँद रात पर जायरीने दीवाना का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
दरगाह ऑफिस सैक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा के अनुसार ईस्लामी नये साल 1448 हिजरी की चाँद रात पर स्टेशन से लेकर हाईवे तक गाडियों का जमावड़ा लगा रहा। रेल्वे स्टेशन पर जायरीन की भारी आवक रही। महफिले मिलाद एवं दिन भर कव्वाल हज़रात ने अहाता ए नूर में बारी-बारी से कलाम पेश कर दाद बटोरी, मन्नत के धागे बाँधने और मन्नत पूरी होने पर अपनो को गुड, खोपरे, फल से तौल कर मन्नत उतारी। चिराग बत्ती के समय जायरीने दीवाना, आशिके दीवाना को बिमारी से शिफायाबी एवं मुल्क में अमनो-सुकून की दुआ की तो आमीन-आमीन की सदाओं से दरगाह परिसर गूंज उठा। चाँद के दीदार करते ही लोग एक-दुसरे से गले मिलकर नये साल की मुबारकबाद देने लगे। चांद रात के अवसर पर मेला ग्राउण्ड में 300 से अधिक अस्थाई दुकानें लगी दुकानों पर खरीददारों का मजमा लगा रहा। इधर दीवाना शाह का 85वें उर्स को लेकर आगामी 25 मुहर्रम मुताबिक 11 जुलाई को अलम शरीफ पेश किया जाएगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर