Explore

Search

June 25, 2026 12:13 am

स्पा सेंटर की आड़ में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, चार विदेशी महिलाओं का रेस्क्यू


चित्तौड़गढ़।  डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह के नेतृत्व में  पैराडाईज होटल स्थित ब्ल्यू हैवन थाई स्पा पर कार्रवाई करते हुए स्पा मसाज की आड़ में संचालित देह व्यापार का खुलासा किया गया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार विदेशी महिलाओं को रेस्क्यू किया है। प्रकरण में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA Act) के तहत प्रकरण दर्ज कर किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसपी  बृजेश सिंह द्वारा पैराडाईज हॉटल चित्तौडगढ के प्रथम तल पर बने ब्ल्यू हैवन थाई स्पा में मसाज की आड़ में विदेशी युवतियों से वैश्यावृति करवाने की सूचना पर डिकॉय बोगस ग्राहक के मार्फत स्पा पर दबिश दी गई। जहाँ चार विदेशी महिलाएं जिनमें 2 थाईलैण्ड, 1 युगान्डा व 1 लाओ देश की थी। स्पा के मैनेजर राहुल पिता जीवराज व इसके सहायक मनीष गोस्वामी तथा गोपाल माली द्वारा उक्त चारो महिलाओ से स्पा मसाज की आड मे वैश्यावृति करवाई जा रही थी। स्पा की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री मिली। इस पर थाना कोतवाली पर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसका अनुसंधान डीएसपी चित्तौडगढ ग्रामीण दिनेश सुखवाल द्वारा किया जा रहा है। पुलिस ने राहुल पिता जीवराज जाति मेघवाल निवासी पाली,मनीष पिता कैलाश नाथ गोस्वामी निवासी पाली, गोपाल पिता प्रेमचन्द माली निवासी सोजत सिटी जिला पाली  तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा चारो विदेशी महिलाओं को उनकी इच्छा पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की पालना में वन स्टॉप सखी सेन्टर पर रखवाया गया। विदेशी महिलाओं के पासपोर्ट वीजा के संबंध में जांच जारी है। उक्त विदेशी महिलाओं को वैश्यावृति हेतु स्पा सेन्टर पर किन दलालो के मार्फत लाया गया एवं भारत में इनके आने के संबंध में वैद्य/अवैद्य तरीके के संबंध में भी जांच जारी है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर