Explore

Search

September 22, 2026 1:27 pm

बिछोर के समीप ढाबे पर कार्रवाई,1900 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ जब्त

बेगूं। जिला विशेष टीम एवं पारसोली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिछोर के समीप नेशनल हाइवे 27 पर अवैध रूप से भंडारित 1900 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त किया गया। अवैध ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण मानव जीवन एवं आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ था। इसी क्रम में जिला विशेष टीम (डीएसटी) प्रभारी पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार  के नेतृत्व में कांस्टेबल अरविंद, कृष्णकांत, जगदीश,अशोक,वीरेंद्र, रामकेश, सुरेश सुंडा की टीम का गठन किया गया। एएसआई सूरज को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि चित्तौड़गढ़ कोटा हाईवे रोड पर बिछोर के पास  करनी रिसॉर्ट के सामने  गोपाल लखारा पिता मांगी लाल लखारा निवासी बिछोर थाना पारसोली अवैध कार्यवाही करते हुए अवैध ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण कर रखा है । पुलिस टीम तुरन्त मौके पर पहुँची जहां अवैध रूप से भंडारण मिला। जिस पर थानाधिकारी ठाकराराम मय टीम एवं रसद विभाग चित्तौड़गढ़ को सूचना दी गई इस पर रसद  विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते कुल 1900 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ जब्त कर थाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं  धारा 287 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर