Explore

Search

September 22, 2026 12:12 pm

राशमी में मोहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस,निर्धारित रूट पर निकला, समाज के युवकों ने दिखाए करतब

राशमी। (शंभू लाल आचार्य) कस्बे में शुक्रवार को मुस्लिम समाज द्वारा मोहर्रम पर्व मनाया गया। इस अवसर पर निर्धारित रूट पर ताजिया का जुलूस निकाला गया। लाइसेंस होल्डर अकबर मंसूरी ने बताया कि ताजिया का जुलूस अंजुमन से शुरू हुआ। यह नया बाजार, सदर बाजार, धोबी मोहल्ला होते हुए पुराने बस स्टैंड तक पहुंचा। जुलूस के दौरान समाज के युवकों ने करतब दिखाए। अखाड़ा प्रदर्शन उस्मान हुसैन गोसुंडा और जुनेद हुसैन की टीम ने किया। इस दौरान मुस्लिम समाज की ओर से भाजपा नेता दौलत पोखरना, सुरेश सुवालका, श्याम लाल व्यास, सत्यनारायण सुखवाल, शंभू लाल आचार्य, अखिल मारू, बद्रीलाल खटीक, शिव भक्त संपत सोनी और भरत नायक का स्वागत किया गया। पुलिस विभाग से सहायक उपनिरीक्षक रमेश चंद्र वैष्णव, सुभाष चंद्र जाखड़ और कांस्टेबल अर्जुन का भी सम्मान किया गया। ताजिया का जुलूस देर शाम करबला तालाब पहुंचा। यहां दरगाह के पास तालाब में ताजिया को ठंडा किया गया, जिसके साथ पर्व का समापन हुआ।
इस अवसर पर सदर कालू खान, बरकत खान, याकूब खान, गफूर खान, भैया खान रंगरेज, हकीम खान, सलीम रंगरेज, खलील खान, पीरू खान, सादिक शाह, रफीक शाह, कुदरत हुसैन, मंसूर मंसूरी, अशफाक मेव, जाकिर पठान, गुलजार पठान, नौशाद मेव, खाजू शाह और जाकिर मंसूरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर