Explore

Search

September 22, 2026 12:11 pm

पीएम मोदी आज राजस्थान दौरे पर, 1.06 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के बेहद अहम दौरे पर हैं। इस दौरान वे दोनों राज्यों को हज़ारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब पौने ग्यारह बजे जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और साथ ही संशोधित उड़ान योजना का भी शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर सवा बारह बजे वे बालोतरा के पचपदरा पहुँचेंगे। यहाँ पीएम देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बालोतरा में वे पेट्रोकेमिकल्स, रेलवे, सड़क और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे जयपुर मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे। शाम करीब साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री गुजरात के अहमदाबाद पहुँचेंगे, जहाँ वे साणंद में सीजी सेमी के आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री दोनों ही राज्यों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर