Explore

Search

September 23, 2026 9:26 am

पौधारोपण, गौपात्र वितरण और पशुसेवा के साथ मना महावीर इंटरनेशनल का स्थापना दिवस

बेगूं। महावीर इंटरनेशनल केंद्र बेगूँ के सभी वीर सदस्यों ने शनिवार को महावीर इंटरनेशनल एपेक्स का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। लाल बाई फूल बाई चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पशुओं के लिए खेल और गौपात्र का वितरण किया गया। साथ ही छायादार एवं फल फूल वाले पौधों का वितरण कर पौधरोपण भी किया गया।
राहत एवं पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूली मंगरा बेगूँ में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक अशोक पाटनी, अध्यक्ष दिनेश पितलिया, सचिव सुरेश सोडाणी, कोषाध्यक्ष प्रेरक सुराणा, प्रचार-प्रसार मंत्री लोकेश भटेवरा, पूर्व चेयरमैन वृद्धि चंद कोठारी, जिला महामंत्री कैलाश मंत्री, शेरूमल कोठारी के साथ साथ जगदीश, राजेश नाहर, कुमावत, महावीर बोहरा, राहुल रातडिया, पंकज बोहरा, कैलाश धाकड़, दिनेश धाकड़ एवं समस्त वीर सदस्य उपस्थित रहे। महावीर इंटरनेशनल अहिंसा वीर केंद्र बेगूँ के सदस्यों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर