Explore

Search

July 13, 2026 12:40 am

शहीदान-ए-कर्बला रक्तदान शिविर बना इंसानियत का महाकुंभ, 143 यूनिट रक्त संग्रहित

निंबाहेड़ा शहीदान-ए-कर्बला की अज़ीम याद में रविवार को निंबाहेड़ा की बापू बस्ती स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर मानवता, भाईचारे, सामाजिक सरोकार और जनसेवा का प्रेरणादायी केंद्र बन गया। इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं के संदेश के साथ आयोजित इस पुनीत आयोजन में युवाओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा की अनुपम मिसाल पेश की। शिविर में कुल 143 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व सहकारिता मंत्री  ने शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा रक्तदान करने वाले युवाओं के जज़्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का महान संकल्प है। रक्तदाता वह इंसान है जो अपने रक्त की कुछ बूंदें देकर किसी परिवार की उम्मीदों को टूटने से बचा लेता है।
पूर्व मंत्री आंजना ने कहा कि कर्बला का संदेश त्याग, बलिदान, इंसाफ, सब्र और इंसानियत का संदेश है। हज़रत इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की कुर्बानियां पूरी मानवता को सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। शहीदान-ए-कर्बला की याद में आयोजित रक्तदान शिविर इन्हीं मानवीय मूल्यों को समाज तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि आज अस्पतालों में रक्त की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त किसी मरीज के लिए जीवनदायिनी संजीवनी साबित होता है। ऐसे समय में रक्तदाता किसी फरिश्ते से कम नहीं होता। रक्तदान करने वाला व्यक्ति केवल रक्त नहीं देता, बल्कि किसी मां की दुआ, किसी परिवार की मुस्कान और किसी मरीज की नई जिंदगी का कारण बनता है।
शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। विशेष रूप से पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भागीदारी निभाई। रक्तदाताओं ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी केवल अपने भविष्य के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और मानवता की सेवा के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
आयोजकों ने कहा कि कर्बला का इतिहास मानवता, त्याग और सेवा की ऐसी अमर गाथा है जो सदियों बाद भी लोगों को प्रेरित कर रही है। रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि मजहब, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ी इबादत है। पूर्व मंत्री आंजना ने युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति नियमित अंतराल पर रक्तदान करे तो रक्त की कमी से किसी मरीज की जान नहीं जाएगी। रक्तदान जैसी सेवाएं समाज में संवेदनशीलता, सौहार्द, करुणा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करती हैं।
पूर्व मंत्री आंजना ने नगर कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमजद खान, आसिफ खान, नफीस खान, अशरफ़ मेव, मज़हर हबीबी गौरी, शाहिद खान उर्फ पौघूं, तय्यब अली, सोनू गांधी,सोहेल शाह, अल्ताफ शाह, अशफ़ाक़ खान, सिद्दीक खान, भोलू खान, शाहरुख खान, मोहसिन खान, आसिफ शाह, सलीम शाह, भैया खान, श्रीमती सिमरन अब्बासी, श्रीमती जीनत खान, श्रीमती अंजुम खान, श्रीमती भूरिया शाह,सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं रक्तदाताओं को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी आयोजन नई पीढ़ी में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का संचार करते हैं तथा समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोज पारख, जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष शबाना खान,नगर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी,नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शम्शु कमर मंसूरी,प्रवक्ता नितेश लोट, जिला अल्पसंख्यक विभाग उपाध्यक्ष मामूर खां मेव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी एवं युवा उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर