Explore

Search

July 17, 2026 5:51 am

दीवाना शाह बाबा का तीन दिवसीय उर्स 21 जुलाई से, कपासन रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर बुधवार को चन्द्र दर्शन के मौके पर उमड़े जायरीन बाबा हुजूर का तीन दिवसीय 85वां उर्स 21 जुलाई से 23 जुलाई तक मनाया जायेगा। एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव।
दरगाह ऑफिस सैक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा के अनुसार बुधवार को अहमदाबाद में चाँद नज़र आया। उसकी बिना पर कपासन से शहर काजी मोहम्मद सईद की अगुवाई में सभी मस्जिदो के ईमाम अहमदाबाद पहुंचे। जहाँसे मुफ्तिये गुजरात शब्बीर अहमद सिद्दीकी से सनद लेकर दरगाह शरीफ पहुंचे और चाँद का ऐलान किया। बाबा हुजूर तीन दिवसीय 85वां उर्स 21 जुलाई हज़रत गरीब नवाज़ र.अ. की छटी शरीफ से शुरू होकर गुरूवार 6 सफर से 8 सफर तक को जोहर की अजान से पहले सम्पन्न होगा। मेला ग्राउण्ड मे दुकान लगाने के लिए फाॅर्म दरगाह ऑफिस से प्राप्त कर दुकानदार फाॅम भर दे एवं दुकानो के लिए प्लाॅट आवंटन शुरू कर दिया है।
कपासन रेल्वे स्टेशन पर उर्स मेले में 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा 2 मिनट के लिए ठहराव। उत्तर पश्चिम रेल्वे के जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अुनसार कपासन उर्स मेले में 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा 2 मिनट के लिए 21 जुलाई से 23 जुलाई तक होगा ठहराव।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर