Explore

Search

September 22, 2026 9:32 am

राजस्थान में मानसून का ‘ब्रेक’: हिमालय की ओर खिसकी ट्रफ लाइन, 18 फीसदी कम बारिश से बढ़ी चिंता, खेतों में मुरझाने लगी फसलें

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में मानसून का इंतज़ार और लंबा होता जा रहा है। प्रदेश में मानसून की ट्रफ लाइन के हिमालय की ओर खिसक जाने से बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आई है। राज्य में इस बार औसत से 18 फीसदी तक कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे किसानों और आम जनमानस की चिंताएं बढ़ गई हैं। लेकिन, मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर भी दी है। आइए जानते हैं क्या है मौसम का नया अपडेट। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर यानी हिमालय की तरफ शिफ्ट हो गई है। इसके परिणामस्वरूप, पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां लगभग थम सी गई हैं। बारिश की गतिविधियों के लिए अगले 4-5 दिन ओर इंतजार करना पड़ सकता हैं। भारतीय मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा। 21 जुलाई से राज्य में मानसून के फिर से सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। शुरुआत पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग से होगी, जहाँ मेघगर्जन के साथ बारिश की शुरुआत हो सकती है। 22 से 23 जुलाई से इसके बाद बारिश का दायरा बढ़ेगा और पश्चिमी तथा मध्य राजस्थान में भी अच्छी बारिश देखने को मिल सकतीहै। चित्तौड़गढ़ में पिछले 9 दिन से बारिश नही हुई हैं। इससे गर्मी के तेवर फिर बढ़ गए हैं। खेतों में खड़ी फसलें मुरझाने लगी हैं। किसानों के माथे पर बारिश को लेकर चिंता सताने लगी हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर