


कपासन। प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब र.अ. के 85वें तीन दिवसीय उर्स का हजरत ख्वाजा गरीब नवाज र.अ. की छठी शरीफ की महफिल से हुआ आगाज।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री हाजी शराफत हुसैन भाटी के अनुसार बाबा हुजूर का 85वां तीन दिवसीय उर्स का आगाज 21 जुलाई, मंगलवार प्रातः 8ः30 बजे शाही महफिल खाने में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज र.अ. की छठी शरीफ की महफिल से हुवा। औलिया मस्जिद के पेश ईमाम मौलाना अंसारूल हक के तिलावते कलाम के बाद हाजी मोहम्मद सईद अंसारी की दीवाना मीलाद पार्टी ने महफिले मिलाद स.अ.व. पढी, सलातो सलाम व कपासन शहर काजी मोहम्मद सईद, हाफिजो कारी शाकीर, हाफिजो कारी अब्दुल रहीम अशरफी, मौलाना आदिल रजा ने फातिहा पढ़ी। इसके बाद राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के कव्वाल पार्टीयो ने बारी-बारी से सुफियाना कलाम पेश किए, उर्स शुरू होने के साथ ही जायरीन के दर्शन करने और चादर पेश करने का सिलसिला शुुरू हो गया। दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सैयद ऐजाज अली के अनुसार उर्स के दौरान दरगाह परिसर मे अस्थाई पुलिस चैकी, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिस्पेंसरी भी लगाई गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से पुुलिस लाइन से भी जाप्ता तैनात किया गया है। फायर बिग्रेड की गाड़ी 24 घंण्टे तैनात रहेगी। मेला ग्राउण्ड मे 700 से उपर दुकाने, डोलर, झूला, चकरी आदि लग चूके है
दरगाह वक्फ कमेटी की जानिब से 100 सिक्यूरिटी गार्ड, 150 स्वंय सेवक ने आस्ताना ए आलिया के अन्दर व बाहर अपनी सेवाऐं शुरू कर दी है। लंगर खाना में दोनों वक्त लंगर तकसीम होना शुरू हो गया है। पूरे दरगाह परिसर मे टेन्ट, लाईट व फूलों से सजावट हो चूंकी है। जायरीने दीवाना के लिये छाया-पानी व अन्य सुविधाओं की माकूल व्यवस्था कर दी गई है। 22 जुलाई बुधवार बाद नमाजे ईशा के महफिले मीलाद के बाद कव्वाल हजरात अपने-अपने कलाम पेश करेंगे एवं रात्रि 3ः30 गुस्ल की रस्म अदा की जाएगी।
सोमवार सांयकाल कपासन डी.वाई.एस.पी हरिश भारती एवं थानाधिकारी सुनील शर्मा ने पुरी दरगाह परिसर का अवलोकन कर दरगाह पदाधिकारियो को सुरक्षा हेतु दिशा निर्देश दिए एवं वाॅलियन्टियर की मीटिंग ली इस दौरान दरगाह वक्फ कमेटी के सरपरस्त अनवर अहमद छीपा, सैयद मुकर्रम अली, नायब सदर कुदरत हुसैन, मंसूर अहमद ओटवाल, सहसचिव मेहबूब शाह, कोषाध्यक्ष सैयद इरफान अली बुखारी, सदस्य हाजी साबिर हुसैन पुंवार, मोहम्मद सलीम तुर्किया, अख्तर हुसैन, इकबाल हुसैन खान, अब्दुल रशीद तुर्कीया, कल्लु खान, अकरम मंसूरी, इरफान सिलावट, नफीस शैख, आशिक मोहम्मद, मुंशी खान, मोहम्मद जरिफ पठान, मोहम्मद आरिफ छीपा, अनवर हुसैन अंसारी, सैयद तनवीर अली, दरगाह ऑफिस सैक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा मौजूद थे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़