Explore

Search

July 23, 2026 4:54 am

दीवाना शाह साहब के दरबार पहुँचे कपासन विधायक जीनगर, नई कमेटी की दस्तारबंदी, विधायक बोले- भाग्यशाली लोगों को बाबा की खिदमत करने का मौका मिलता हैं

कपासन। मेवाड़ के प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब के 85वें उर्स के अवसर पर देशभर से जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। उर्स के पहले दिन देश के विभिन्न हिस्सों से आए कव्वालों ने अपनी कला से समां बांध दिया।

इस अवसर पर कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर भी दीवाना शाह के दरबार में पहुंचे। दरगाह पहुंचने पर नवनियुक्त दरगाह वक्फ कमेटी द्वारा उनकी दस्तारबंदी की गई। महफिल खाने में पहुंचे विधायक जीनगर ने नवनियुक्त वक्फ कमेटी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा ने उन्हें यहां हाजिरी लगाने का मौका दिया है।

कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने उर्स में शिरकत की

उन्होंने आगे कहा कि बाबा के आशीर्वाद से 17 जुलाई को ही 23 सदस्यों की नई कमेटी का गठन हुआ है, इसलिए सभी सदस्य पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ काम करें तथा दरगाह में और बेहतरीन विकास कार्य करवाएं। विधायक ने कहा कि भाग्यशाली लोगों को ही दीवाना शाह बाबा की खिदमत करने का अवसर मिलता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बाबा की खिदमत का जिम्मा नई कमेटी के सुपुर्द किया है और यहां आने वाले जायरीनों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिलें, इसकी भी बड़ी जिम्मेदारी इस कमेटी पर है।

◆ एकता और आस्था का प्रतीक दीवना शाह बाबा की दरगाह

विधायक जीनगर ने कहा कि यह एक सूफी संत की दरगाह है जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोग आते हैं। सूफी संतों की वाणी से सबका उद्धार होता है और जो भी अपनी मन्नत लेकर यहां आता है, उसकी मुराद पूरी होती है। बाबा के दरबार में वर्षों से लोगों के दुःख और तकलीफें दूर होती आ रही हैं।
इससे पहले दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सय्यद ऐजाज अली ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया। उर्स को भव्य और शांतिपूर्ण बनाने के लिए दरगाह परिसर में प्रशासन और कमेटी द्वारा माकूल व्यवस्थाएं की गई हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर