Explore

Search

July 30, 2026 5:14 am

राशमी में भागवत कथा बैठक संपन्न, कार्यकारिणी गठित,गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज के सानिध्य में होगी कथा

राशमी। कस्बे के निकटवर्ती पुठवाड़िया स्थित अलख वेद गुरुकुल में पूज्य गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में कथा के सफल आयोजन के लिए सर्वसम्मति से एक कार्यकारिणी का गठन किया गया और विभिन्न समितियों को उनके दायित्व सौंपे गए।कार्यक्रम के संयोजक अलख वेद गुरुकुल के स्वामी गौ हितेश शर्मा होंगे। गठित कार्यकारिणी में सुरेश चंद्र सुवालका (राशमी) को अध्यक्ष, दौलत कुमार पोखरना (राशमी) को सचिव, निर्मल खाब्या (राशमी) को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्षों में खुशवीर सिंह रूद, गोविंद अजमेर पहुंना, गणेश लाल पुर्बिया भीमगढ़ और शंकर लाल जोशी राशमी शामिल हैं। रेखा व्यास (राशमी) को महिला उपाध्यक्ष और एडवोकेट शंभू लाल आचार्य (राशमी) को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, प्रचार-प्रसार, यातायात, भोजन, पार्किंग और मंच व्यवस्था जैसी जिम्मेदारियां भी विभिन्न सदस्यों को दी गईं।आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन अलख वेद गुरुकुल में 10 नवंबर से 16 नवंबर तक प्रस्तावित है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस कथा के माध्यम से सनातन धर्म, गौ-सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। समापन पर सभी पदाधिकारियों ने तन-मन-धन से सेवा का संकल्प लिया। परम पूज्य गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज के सान्निध्य में होने वाली इस भागवत कथा के आयोजन और व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए स्थानीय स्तर पर आयोजन समितियों की बैठकें लगातार हो रही हैं। अगली बैठक 9 अगस्त को गुरुकुल में होगी। इन बैठकों में कथा स्थल, सुरक्षा, भक्तों के स्वागत की रूपरेखा, कथा पंडाल, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई पर चर्चा की जाएगी। एक भव्य कलश यात्रा निकालने और उसके मार्ग को तय करने की भी योजना बनाई गई है, जिसमें विभिन्न समाज के प्रमुखों और स्थानीय नागरिकों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।बैठक का संचालन लोकेश कुमार सुवालका ने किया। इस दौरान सुरेश शर्मा रुद, जानकी लाल लक्षकार, सीताराम अहीर, भीम सिंह कितावत, देवराज सिंह, अनिल शर्मा, दिनेश सेन,छितरमल पुरोहित,सुरेश बुनकर उपरेडा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर