Explore

Search

July 30, 2026 5:18 am

गुरु पूर्णिमा पर मुंगाना आश्रम में आस्था का जनसैलाब

कपासन। मुंगाना श्री सांवलिया धाम आश्रम में भक्ति और श्रद्धा का अलौकिक नज़ारा देखने को मिला। आश्रम में मेवाड़ के प्रसिद्ध संत परंपरा को नमन करने के लिए एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा।

सुबह तड़के से ही आश्रम परिसर गुरुभक्ति के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन मेवाड़ महामंडलेश्वर चेतन दास महाराज की चरण पादुकाओं के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के साथ गुरु कंठी धारण की।

धार्मिक आयोजन के दौरान महंत रामपाल दास महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी में कथा वाचन कर श्रद्धालुओं को गुरु महिमा से सराबोर किया। वहीं मेवाड़ महामंडलेश्वर अनुज दास महाराज के सान्निध्य में गुरुदेव का विशेष पूजन-अर्चन संपन्न हुआ।

◆ विशाल महाप्रसादी की अनूठी व्यवस्था

आश्रम में विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसकी भव्यता देखते ही बन रही थी। लगभग 100 हलवाइयों की टीम लगातार महाप्रसाद तैयार करने में जुटी रही। भोजन स्थल विशाल होने के कारण पके हुए प्रसाद को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से वितरण स्थल तक पहुंचाया गया। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। वहीं यातायात और व्यवस्थाओं को संभालने में विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्काउट्स और छात्र स्वयंसेवकों ने अग्रिम भूमिका निभाते हुए दिन-रात सेवा कार्य किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर