
चित्तौड़गढ़। गुरू पुर्णिमा भारतीय संस्कृति का एक पावन पर्व है जो ज्ञान, शिक्षण और मार्गदर्शन के प्रतिक गुरू को समर्पित होता है। यह दिवस गुरू शिष्य परंपरा को सम्मान देने और अपने जीवन में गुरू के योगदान को याद करने का उत्तम अवसर होता है। इसी बात की सार्थकता को चरितार्थ करते हुए चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने गुरूवार को गुरू पुर्णिमा के अवसर पर विभिन्न मंदिरों व मठो में जाकर गुरूजनो को नमन कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया।
विधायक आक्या ने बुधवार को हजारेश्वर महादेव मंदिर में महंत चंद्रभारती महाराज के चरणो में नमन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इसी क्रम में रामद्वारा में दिग्विजयराम महाराज, उपासरा में विनोद यति महाराज, दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में महंत रामनारायण पुरी महाराज, नीलकंठ महादेव मंदिर में महंत जगन्नाथ पुरी महाराज, कपासन स्थित मुंगाणा धाम में महंत अनुजदास महाराज व रामपाल महाराज, संगेसरा मठ में रामचंद्र गिरी महाराज, बड़ीसादड़ी के श्री गोपाल आश्रम में महंत सुदर्शनाचार्य महाराज, वाना आश्रम में अवधेशानन्द महाराज सहित विभिन्न मंदिरो व मठो में जाकर गुरूजनो के चरणो में साक्षात दण्डवत कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से राजकीय मंदिरो व मठो में गुरूजनो का शाॅल व उपरना ओढ़ाकर तथा सामग्री भेंटकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकरी रजनी मीणा, तहसीलदार विपीन चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, अनिल ईनाणी, शैलेन्द्र झंवर, चंद्रशेखर सोनी, आशीष सिकलीगर, भोलाराम प्रजापत, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, फतहलाल भड़कत्या, नवीन पटवारी, राजन माली, प्रशांत शर्मा, विनीत तिवारी, रामप्रसाद बगेरवाल, रजनीश भट्ट, गोपाल शर्मा, अविनाश शर्मा, शुभम सुखवाल, विष्णु सेन, दिपक वर्मा, दिलीप सुथार, मुकेश नीलमणी, सुरेन्द्र गील, शिवशंकर मेनारिया, रवि मेनारिया, राकेश आचार्य आदी उपस्थित थे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़