Explore

Search

August 2, 2026 4:44 am

नगर निकाय व पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता एवं जिला संगठन प्रभारी छोटू राम मीणा के मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आने वाले नगर निकाय व पंचायत राज के चुनाव के बारे में जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया व जिला प्रभारी छोटू राम मीणा ने कांग्रेस के पदाधिकारी को बताया कि समय पूरा होने के बावजूद भी भाजपा की सरकार ने नगर निकाय व पंचायत राज के चुनाव नहीं करवाये जिससे शहरी एवं ग्रामीण विकास बिल्कुल खत्म हो गया है। अब न्यायालय द्वारा राजस्थान चुनाव आयोग को नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तारीख घोषित कर इन चुनावों को नवंबर से पूर्व करवाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी संदर्भ में आज यह बैठक रखी गई है कि बूथ इकाई से लेकर जिले तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की टीम वर्क कार्य करें जो वार्ड में एवं पंचायत में जीतने योग्य उम्मीदवार हो उन्हें आगे लाये एवं संगठन जहां पर कमजोर लगता है। वहां उसे मजबूती प्रदान करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य हैं। बूथ स्तर पर हमारी टीम मजबूत होनी होनी चाहिए ताकि वह यह बता सके कि किस गली से कौन आना बाकी है और उसे किस तरह से लाकर अपना मत दिलवाए चुनावों से पहले हमें घर-घर जाकर कांग्रेस की रीति-नीति के बारे में बताना होगा कांग्रेस ने जो कार्य किये उसे जनता को बताना होगा एवं भाजपा की कमियों को उजागर करना होगा। चुनाव में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जवाबदारी देकर उन्हें अपनी जिम्मेदारी सौंपनी होगी ताकि वह अपना कार्य कर सकें काग्रेस मजबूत है लेकिन हमें और चुनाव से पहले यह सभी रणनीतियां हमें तैयार करके कांग्रेस को मजबूती प्रदान करनी होगी तभी हम कांग्रेस को नगर में एवं पंचायत में विजय श्री दिलवा सकेंगे। सिसोदिया और मीणा ने कहा कि आज से ही नगर निकाय व पंचायत राज चुनाव का बिगुल बज गया है और उन्होंने कहा कि अगर कोई छोटे से छोटा वह बड़े से बड़ा कांग्रेस का पदाधिकारी अगर कांग्रेस की बैठक में भाग नहीं लेता है तो उसे पार्टी से बाहर करने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक को पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी, प्रकाश चौधरी, सेवादल के राष्ट्रीय सचिव पीयूष त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ललित बोरीवाल, रंजना शर्मा, जिला संगठन महासचिव दिनेश चास्टा, कपासन के प्रभारी राजेंद्र आर्य, महिला कांग्रेस अध्यक्ष यशोदा पुरोहित, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद मोदी, उपाध्यक्ष गोपाल अंजना, उत्सव भाणावत, अभय मेहता, प्रवक्ता दिनेश गुर्जर, महासचिव दिनेश अहीर, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष लाल सिंह जाट, कालूराम भील, ममतेश शर्मा, भोप राज टाक, नारायण जाट, ललित बैरागी, शंकर बुनकर, रणजीत सिंह, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह शक्तावत, शक्ति सिंह, पूर्व पार्षद सुमन सुवालका, महेंद्र सिंह मेड़तिया, रवि सोनी, राजीव सोनी, सरपंच देवीलाल अहीर, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष किशनलाल दशोरा, लक्ष्मण सिंह सोलंकी आदि ने भी संबोधित किया। जिला बैठक का संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने किया। कार्यक्रम में जिले के सैंकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही जिले के पदाधिकारी और प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष पूर्व पार्षद गण व जिले के सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। बैठक के बाद जिला प्रभारी मीणा द्वारा जिले से आए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर