Explore

Search

August 2, 2026 4:39 am

सांवलिया सेठ के दर्शनार्थ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए माधोपुर में पैदल यात्रियों के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर

बेगूं। हर वर्ष कि भांति इस वर्ष सावन माह में श्री सांवरिया सेठ पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते बेगूं तहसील के ग्राम माधोपुर (ग्रिड के पास) में नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर का मुहूर्त पर पंडित द्वारा पाठ-पूजन और अर्चना के साथ किया गया। इस शिविर में पैदल यात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन, रात्रि विश्राम सहित पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
ग्राम पंचायत माधोपुर के समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से
इस सेवा शिविर में धार्मिक यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि सेवा ही धर्म है की भावना के साथ शिविर संचालित किया जा रहा है, जहां आने वाले प्रत्येक यात्री का अतिथि के रूप में स्वागत किया जाएगा। यह सुगम मार्ग काटूंदा मोड़ से होकर बानोड़ा बालाजी ,नरसिंहपुरा होते हुए माधोपुर,झरिया महादेव, महेसरा, डेकड़ी खेड़ा होते हुए नेशनल हाईवे  27 जुड़ता है। जिससे पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को करीब 10 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ती है।  शिविर में यात्रियों के लिए स्वच्छ एवं भोजन, विश्राम के लिए बिस्तरों की व्यवस्था तथा पेयजल उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर