
चितौड़गढ़। बिजयपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 88 किलो 855 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा एवं परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना बिजयपुर द्वारा कार्यवाही करते हुये अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल सहित 88 किलो 855 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया जाकर तीन अभियुक्तों को गिरफतार किया गया। दिनांक 01 अगस्त 2026 को थानाधिकारी विजयपुर रामलाल मय जाप्ता कानि. रणजीत सिह, नरेन्द्र सिंह मय सरकारी बोलेरो मय चालक कानि. मेनपाल मय अनुसंधान सामग्री के वास्ते नाकाबन्दी व गश्त हेतू थाना से रवाना हो भोपतपुरा, गोरसीया होता हुआ गोपालपुरा पहुँचा की एएसआई मेघराज चौकी प्रभारी अभयपुर थाना बिजयपुर ने जरिये मोबाईल बताया की मै व जाप्ता कानि राजेश अभयपुर चौराहा पर नाकाबन्दी कर रहे थे कि वहाँ पर एक व्यक्ति हमारी निगरानी कर रहा था। जिससे नाम पता पूछा तो राकेश पिता रामलाल भील उम्र 30 साल निवासी गोपालपुरा थाना बिजयपुर जिला चितौडगढ़ होना बताया एवं बताया की मेरे को यहाँ पर पुलिस की निगरानी हेतु दिनेश जाट निवासी शादी ने खड़ा किया है। दिनेश जाट व देवीलाल भील निवासी आम्बाबेरी दोनो माणकपुरा रोड के पास जंगल की तरफ है। वगैरा सुचना पर थानाधिकारी मय हमराही जाप्ता व वाहन के डेंगा पटेल जी का खेडा तिराहा पर पहुँचा जहाँ पर एएसआई मेघराज मय जाप्ता कानि राजेश मय संदिग्ध राकेश भील को हमरा ले डुंगा पटेल जी का खेडा तिराहा से करीब 100 मीटर की दुरी पर माणकपुरा रोड पर पहुँचा की रोड के किनारे पश्चिम दिशा मे दो व्यक्ति व उनके पास में कटटे पडे हो मोटरसाईकिल खडी हुई नजर आई। थानाधिकारी मय जाप्ता ने घेरा देकर पकडा व नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम दिनेश कुमार जाट पिता भैरूलाल जाति जाट उम्र 38 साल निवासी शादी थाना बिजयपुर जिला चितौडगढ व दुसरे ने अपना नाम देवीलाल पिता श्री कालु भील उम्र 19 साल निवासी अम्बाबेरी थाना बिजयपुर जिला चितौडगढ़ होना बताया। तत्पश्चात मोटरसाईकिल की तलाशी ली तो कोई आपतिजनक वस्तु नही मिली। उसके बाद पास में निचे रखे प्लास्टिक के कुल 4 कटटों में अब कुचला अफीम डोडाचूरा भरा हुआ होने दिनेश जाट व देवीलाल भील द्वारा मोटरसाईकिल पर अवैध अफीम डोडाचूरा अपने कब्जे मे रखकर परिवहन करने हेतु रखना पाया जाने से दिनेश जाट व देवीलाल भील के खिलाफ धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध एवं राकेश भील द्वारा दिनेश जाट व देवीलाल भील को अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करने पर, पुलिस नाकाबन्दी व पुलिस के आवगमन की सुचना देना पाया जाने से राकेश भील के खिलाफ धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित होना अफीम डोडाचूरा अधकुचला कुल 88 किलो 855 ग्राम को एवं मोटरसाईकिल को को नियमानुसार कार्यवाही करते हुये जब्त कर तीनों अभियुक्तगणों को गिरफतार किया गया। जिस पर थाना हाजा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण हाजा में अग्रीम अनुसंधान जारी है।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -