Explore

Search

August 2, 2026 4:50 am

बेगूं में नगर पालिका चुनाव को लेकर  कल कांग्रेस का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन

बेगूं। नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी बेगूं द्वारा रविवार 2 अगस्त को प्रातः 11 बजे नीलकंठ महादेव परिसर बेगूं में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि बेगूं के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी होंगे। इस दौरान बिधूड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर पालिका चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और भावी कार्यक्रमों पर विस्तार से मार्गदर्शन देंगे।

नगर कांग्रेस कमेटी बेगूं ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल एवं कांग्रेस के समस्त अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित मौजूद रहेंगे।

नगर कांग्रेस कमेटी का कहना है कि आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतर रहा है तथा कार्यकर्ता सम्मेलन चुनावी तैयारियों को नई गति और दिशा प्रदान करेगा। सम्मेलन में संगठनात्मक विषयों के साथ चुनावी रणनीति पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर