
चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, सांवलिया शाखा के गंगा ग्रुप की ओर से सावन लहरिया महोत्सव एवं देशभक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। शीला भराड़ियाने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष आशा पोखरना, सचिव, डॉ. रेनू सोमाणी, कोषाध्यक्ष रीना जागेटिया, उपाध्यक्ष संगीता कलंतरी, प्रदेश संबंध संयोजक लीला आगाल एवं प्रदेश सदस्य मंजू तोशनीवाल सहित पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। लहरिया के रंगों से सजे इस आयोजन में शशि जाखेटिया, संगीता कलंत्री, कविता न्याती, चंदा सोमानी, सुनीता पोरवाल ने संस्कृतिक, प्रस्तुतियां दी। शीला भरडिया लीला आगाल नीतू भाटी, आशा ईनाणी, रेखा आगाल, ज्योति चांडक, नेहा लढा, विजेता व्यास, नारी शक्ति मर्दानी नारी एवं प्रियंका ईनाणी, रितु सोमानी, श्वेता डाड, पूजा न्याति,नेहा रस्तोगी आदि ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रमों से समाज में महिला सम्मान और बेटियों के महत्व का संदेश दिया गया।
देशभक्ति प्रस्तुतियों में मंगल पांडे, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, लाला-बाल-पाल एवं महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत किया गया। रजनी रस्तोगी ,मधु आगाल, लीना खटोर, रेखा न्याती नेहा न्याती निधि अग्रवाल शारदा न्याती आदि ने ेशभक्ति गीतों और जोशपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर दी। एवं तंबोला और कई तरह के मनोरंजन गेम्स खे लाए गए जिसमें प्रथम श्वेता सोमानी द्वितीय अंजू हेड़ा तृतीय सरिता चेचनी ने पुरस्कार जीता।
सभी ग्रुप लीडर एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। गंगा ग्रुप की ग्रुप लीडर शीला भराड़िया एवं प्रियंका इनाणी ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम द्वारा राष्ट्र की संस्कृति, एकता, नारी शक्ति और देशभक्ति का सुंदर संदेश दिया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़