Explore

Search

August 4, 2026 5:00 am

शैक्षणिक गुणवत्ता, समन्वय और सुरक्षा पर विशेष जोर ब्लॉक स्तरीय PEEO–UCEEO समीक्षा बैठक आयोजित

चितौड़गढ़ । चितौड़गढ़ में ब्लॉक शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सोमवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय PEEO एवं UCEEO समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभूलाल सोमानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ब्लॉक के सभी PEEO प्रधानाचार्यों एवं नगरीय क्षेत्र के UCEEO ने भाग लिया।

बैठक में सीबीईओ सोमानी ने कहा कि शिक्षा विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम विद्यार्थी तक पहुँचाने के लिए प्रत्येक संस्था को समयबद्ध एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य करना होगा। उन्होंने आंगनवाड़ी–विद्यालय समन्वयन की समीक्षा करते हुए ब्लॉक की शेष 94 आंगनवाड़ियों का समन्वयन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यालय भूमि पर अतिक्रमण, पट्टा विहीन विद्यालयों, हरित राजस्थान अभियान, हाई टेंशन विद्युत लाइनों, तथा मिल्क पाउडर के भौतिक सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा कर सभी लंबित कार्यों को विभागीय प्रावधानों के अनुरूप प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मानसून के मद्देनजर उन्होंने संस्था प्रधानों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। जर्जर भवनों की सुरक्षा, जमींदोज भवनों की सूचना, विद्युत सुरक्षा, जलभराव तथा अन्य संभावित जोखिमों पर निरंतर निगरानी रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता शर्मा ने आगामी विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं, GIS टैगिंग की शुद्धता, पंचायत शिक्षकों की अद्यतन जानकारी तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रिसोर्स पर्सन डॉ. विकास अग्रवाल ने जिला रैंकिंग से जुड़े विभिन्न प्रदर्शन संकेतकों पर चर्चा करते हुए अगस्त माह की प्राथमिक गतिविधियों का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने यू-डाइस (UDISE+) डेटा की शुद्धता, पालनहार योजना तथा सीबीईओ कार्यालय से जारी निर्देशों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान विभिन्न PEEO ने अपने-अपने क्षेत्र की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय, नियमित मॉनिटरिंग एवं उत्तरदायी कार्य संस्कृति विकसित करने का आह्वान किया।  बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर