Explore

Search

August 12, 2026 11:40 pm

प्रशासन

हरियाली अमावस्या पर मातृकुंडिया में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,मेवाड़ के हरिद्वार में मंगलेश्वर महादेव के दर्शन किए

राशमी। हरियाली अमावस्या के अवसर पर बुधवार को मेवाड़ के हरिद्वार के रूप में प्रसिद्ध मातृकुंडिया में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मेवाड़, वागड़ और मालवा अंचल से हजारों भक्त मंगलेश्वर महादेव के दर्शन करने पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने बनास नदी में स्थित कुंड के गंगा घाट पर स्नान किया और मंगलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंगलेश्वर महादेव का महाकाल के रूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया।

मंदिर के बाहर महादेव के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए, थानाधिकारी गेहरी लाल गुर्जर के निर्देशन में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। दिन भर भारी भीड़ के बावजूद पुलिस की सतर्कता के कारण कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

भक्तों को जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बिल्व-पत्र, अगरबत्ती और पुष्प अर्पित कर पूजा करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। शिव भक्तों द्वारा केले और अन्य फल-फ्रूट का प्रसाद भी वितरित किया गया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर