Explore

Search

August 12, 2026 11:38 pm

प्रशासन

राशमी में हरियाली अमावस्या पर बिल्व पत्र पौधारोपण,झाड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिव भक्तों ने लगाए पौधे

राशमी। कस्बे में बुधवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर बिल्व पत्र का पौधारोपण किया गया। यह आयोजन भगवान परशुराम महादेव की तपोस्थली स्थित प्राचीन झाड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ।
भगवान शिव को प्रिय माने जाने वाले बिल्व पत्र के पौधे झाड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर के साथ-साथ रोशनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भी लगाए गए। इस दौरान शिव भक्तों ने हरियाली अमावस्या मनाई।
पौधारोपण के बाद पर्यावरण प्रेमी एडवोकेट शम्भूलाल आचार्य ने बिल्व पत्र के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिवपुराण और प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को प्रतिदिन एक बिल्व पत्र चढ़ाने से मनुष्य को संसार सागर से मुक्ति मिलती है और वह पुण्यात्मा के रूप में विख्यात होता है। आचार्य ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में बिल्व पत्र के एक पौधे का भी पोषण करता है, तो उसे अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।
श्रावण माह में विशेष रूप से अमावस्या के दिन शिव तीर्थ स्थलों पर बिल्व पत्र का पौधा लगाने से ग्रह शांति होती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है। हरियाली अमावस्या पर शिव मंदिर में पौधारोपण करने से भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी मान्यता के चलते पर्यावरण प्रेमी आचार्य परिवार पिछले 25 वर्षों से लगातार शिवालयों पर बिल्व पत्र के पौधे लगा रहा है।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश चंद्र सुवालका, शिक्षाविद् जानकी लाल लक्षकार, प्रशासक आशा देवी कीर, पुष्पा देवी आचार्य, जीएसएस उपाध्यक्ष रतन लाल कीर, भाजपा नेता रामेश्वर लाल कीर, लव पोखरना, रवि जीनगर, लक्षराज आचार्य, दिव्यांशु आचार्य, किट्टू आचार्य, राजू पुर्बिया, गोपाल माली, कैलाश माली, रोशन माली, राधेश्याम माली सहित कई शिव भक्त उपस्थित थे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर