


बेगूं। नगर में परशुराम मित्र मंडल की ओर से शनिवार को केसरिया चौक में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। रात 8 बजे से आयोजित कार्यक्रम में कथावाचक अजय शर्मा के नेतृत्व में रामायण मंडल की टीम ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदरकांड के दौरान भजनों और धार्मिक प्रसंगों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सुंदरकांड का श्रवण किया। पाठ के समापन पर आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। परशुराम मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेश सैन ने बताया कि केसरिया चौक में 23 सितंबर बुधवार को शाम 7:15 बजे भगवान गणेशजी की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान गणेशजी को 351 किलो खीर के महाप्रसाद का भोग लगाया जाएगा। मंडल की ओर से श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -