
बेगूं। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति बेगूं की 35 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण निर्धारण के लिए गुरुवार को लॉटरी निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान ग्राम पंचायतवार सरपंच पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला एवं अनारक्षित वर्ग का निर्धारण किया गया। लॉटरी के अनुसार ग्राम पंचायत गोपालपुरा प्रथम में सरपंच पद अनारक्षित, डेकड़ी खेड़ा में अनुसूचित जनजाति महिला, इटावा में अनुसूचित जनजाति, चावण्डिया द्वितीय में अनुसूचित जाति महिला, दुगार में सामान्य महिला, राजगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा बरनियास में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

इसी प्रकार मोतीपुरा, पारसोली एवं खेरपुरा में सरपंच पद अनारक्षित रहेगा। बिछोर में सामान्य महिला, चावण्डिया प्रथम में अनुसूचित जाति, खेड़ी में सामान्य महिला, माधोपुर में अनुसूचित जाति महिला, नन्दवाई में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा आमल्दा में अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया। अनोपपुरा में सामान्य महिला तथा डोराई में सरपंच पद अनारक्षित रखा गया है। मेघपुरा में अनुसूचित जनजाति, गोपालपुरा द्वितीय में सामान्य महिला, धामंचा में सामान्य महिला, कल्याणपुरा में अनुसूचित जाति तथा चेची में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया। लॉटरी के तहत गोविंदपुर में सामान्य महिला, रामपुरिया में अन्य पिछड़ा वर्ग, मेघनिवास में सामान्य महिला, रायता में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, रायती में अनुसूचित जाति महिला, ठुकराई में अनारक्षित तथा शादी में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सरपंच पद आरक्षित किया गया। श्रीनगर में अनुसूचित जाति, आंवलहेड़ा में अनारक्षित, सामरिया कलां में अनारक्षित, सुवाणिया में सामान्य महिला तथा रावड़दा में अनारक्षित वर्ग के लिए सरपंच पद का आरक्षण निर्धारित किया गया। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। ग्राम पंचायतवार आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया नियमानुसार सम्पन्न कराई गई।
भूपालसागर पंचायत समिति में ग्राम पंचायतवार आरक्षण लॉटरी संपन्न
पंचायत समिति भूपालसागर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण निर्धारण के लिए 10 अगस्त 2026 के निर्देशों की पालना में आरक्षण लॉटरी निकाली गई। उपखंड अधिकारी (एसडीएम) भूपालसागर की मौजूदगी में सम्पन्न लॉटरी के माध्यम से ग्राम पंचायतवार आरक्षित वर्ग का निर्धारण किया गया।
लॉटरी के अनुसार अनोपपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद सामान्य महिला, कानाखेड़ा में अनुसूचित जनजाति महिला, उसरोल में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जाशमा में अनुसूचित जाति तथा फलासिया में सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। इसी प्रकार कांकरवा में अन्य पिछड़ा वर्ग, निलोद में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, पारी में सामान्य महिला, भूपालसागर में सामान्य महिला तथा भूपालनगर में सामान्य के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया। लॉटरी के तहत बबराणा में अनुसूचित जनजाति, , गुन्दली में सामान्य महिला, ताणा में अनुसूचित जाति, चोरवड़ी में अनुसूचित जाति तथा मुरला में सामान्य महिला के लिए सरपंच पद आरक्षित किया गया। बूल में सामान्य महिला, पटोलिया में सामान्य, कानड़खेड़ा में सामान्य, जोयड़ा में अनुसूचित जनजाति तथा मालीखेड़ा में अनुसूचित जाति महिला के लिए सरपंच पद का आरक्षण निर्धारित किया गया। आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया नियमानुसार सम्पन्न कराई गई। इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
राशमी पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी सम्पन्न
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत 10 अगस्त 2026 के निर्देशों की पालना में पंचायत समिति राशमी की 25 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण निर्धारण के लिए गुरुवार को लॉटरी निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। इस दौरान ग्राम पंचायतवार सरपंच पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला एवं अनारक्षित वर्ग का निर्धारण किया गया।
लॉटरी के अनुसार अडाना ग्राम पंचायत में सरपंच पद अनुसूचित जनजाति, रूद में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, सिहाना एवं पहुँना में सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किया गया। इसी प्रकार बावलास में अनारक्षित महिला, लसाड़िया कलां में अनारक्षित, हरनाथपुरा में अनुसूचित जाति महिला तथा डिण्डोली में अनारक्षित के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया।
आरणी में सरपंच पद अनारक्षित महिला तथा रेवाड़ा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। सांखली में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, भालोटा की खेड़ी में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा मरमी में अनारक्षित के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया। नेवरिया में सरपंच पद अनारक्षित महिला, जाडाना में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा बारू में अनारक्षित महिला के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया। वहीं भीमगढ़ में अनारक्षित महिला तथा उपरेड़ा में अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए सरपंच पद आरक्षित किया गया।
लॉटरी के तहत राशनी ग्राम पंचायत में सामान्य महिला तथा पावली में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सरपंच पद आरक्षित किया गया। ऊंचा में सामान्य तथा सोमवालों का खेड़ा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया। सोमी में अनारक्षित महिला, मुरोली में अनुसूचित जाति तथा पहुनी में अनुसूचित जाति महिला के लिए सरपंच पद का आरक्षण निर्धारित किया गया। ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराई गई। इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
पंचायत समिति कपासन की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए आरक्षण लॉटरी संपन्न
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति कपासन क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया गुरुवार को कपासन उपखंड अधिकारी राजेश सुहालका की मौजूदगी में संपन्न हुई। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ग्राम पंचायतवार सरपंच पद के लिए विभिन्न श्रेणियों में आरक्षण का निर्धारण किया गया।
आरक्षण प्रक्रिया के तहत मुंगाना में अनारक्षित, दोवनी में अनारक्षित, भट्टों का बामनिया में अनारक्षित, निम्बाहेड़ा में अनुसूचित जनजाति महिला, हिंगोरिया में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, लांगच में अन्य पिछड़ा वर्ग, बनाकियाकलां में अनारक्षित, सिंहपुर में अनुसूचित जनजाति, धमाणा में अन्य पिछड़ा वर्ग, छापरी में अनुसूचित जाती महिला, उमण्ड में अनुसूचित जाति, हथियाना में महिला, पाण्डोली में महिला, बालारड़ा में महिला, दामाखेड़ा में महिला, रोलिया में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, चाकुड़ा में अनारक्षित, करजाली में महिला, उचनारखुर्द में महिला, सुरपुर में अनारक्षित, तुर्कियाखुर्द में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, रूपाखेडी में महिला, करूकड़ा में अनारक्षित, देवरीया में अनुसूचित जाति, भीमखण्ड में अनुसूचित जनजाति, कांकरिया में अन्य पिछड़ा वर्ग, हीराजी का खेड़ा में अनुसूचित जाति महिला, तरनावों का खेड़ा में अनुसूचित जाति और रामथली में महिला के लिए आरक्षण निर्धारित हुआ है।
आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -