Explore

Search

October 1, 2026 5:06 am

प्रशासन

नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों का नगर परिषद प्रशासन को ज्ञापन, शहर की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सभापति प्रत्याशी नगेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी और आयुक्त रविंद्र यादव से शिष्टाचार मुलाकात कर बधाई दी। इस दौरान पार्षदों ने शहर में व्याप्त विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और आगामी त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया। चुनाव के बाद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में काम करने का संदेश देते हुए कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद का ध्यान शहर की बदहाल व्यवस्थाओं की ओर खींचा।

आयुक्त को ज्ञापन देते नव निर्वाचित पार्षद

प्रवक्ता नवरतन जीनगर के अनुसार ज्ञापन में शहर की सफाई, पेयजल, सड़क और खुल्ले पशुओं जैसी प्रमुख समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया गया है। इसके अलावा, समस्याओं के पारदर्शी और समयबद्ध समाधान के लिए पक्ष-विपक्ष की एक संयुक्त समन्वय समिति गठित करने का भी सुझाव दिया गया है।

मुख्य मांगें:-

  • लाइट व सफाई: बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू करना, नालियों के जलभराव को दूर करना और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना।
  • पेयजल व्यवस्था: लीक पाइपलाइनों, खराब ट्यूबवेल और टंकियों की मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकना।
  • कचरा प्रबंधन: सभी वार्डों में नियमित कचरा संग्रहण वाहनों की उपलब्धता।
  • सड़क मरम्मत: क्षतिग्रस्त और टूटे हुए प्रमुख मार्गों का पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण।
  • आवारा पशु नियंत्रण: सड़कों पर घूम रहे गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना और आवारा श्वानों की नसबंदी करवाना।
  • समन्वय समिति: समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु पक्ष-विपक्ष के जनप्रतिनिधियों की संयुक्त समिति का गठन।

पार्षदों ने नगर परिषद प्रशासन से इन मांगों पर प्राथमिकता से ठोस कदम उठाने की अपील की है ताकि चित्तौड़गढ़ में विकास और व्यवस्था सुधार का नया अध्याय शुरू हो सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान नगेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र मूंदड़ा, मो. इब्राहिम, शंभुलाल प्रजापत, कलिका जैन, रेखा शर्मा, प्रेमलता जीनगर और नवरतन जीनगर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर