बेगू। बेगूं नगरपालिका क्षेत्र के काटूंदा मोड़ स्थित शहीद विजय सिंह पथिक सर्किल की मरम्मत, रंग-रोगन एवं लाइटिंग सहित आवश्यक सौंदर्यीकरण कार्य करवाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेगूं उपखंड अधिकारी तथा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि काटूंदा मोड़ पर स्थित शहीद विजय सिंह पथिक सर्किल शहर का प्रमुख स्थल है, लेकिन वर्तमान में इसकी मरम्मत, रंग-रोगन एवं प्रकाश व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहीद विजय सिंह पथिक की स्मृति से जुड़े इस सर्किल का उचित रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण करवाना आवश्यक है।
ज्ञापन में नगर पालिका प्रशासन से मांग की गई कि सात दिवस के भीतर सर्किल की मरम्मत, रंग-रोगन एवं लाइटिंग सहित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करवाए जाएं। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि सात दिवस के अंदर कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो आमजन एवं पार्षदों के साथ मिलकर नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भेरूलाल धाकड़, गौतम शर्मा, जिला महासचिव हीरा लाल गुर्जर, जिला सचिव एडवोकेट रईस खान, पार्षद नारूलाल गुर्जर, इंद्रदेव भारद्वाज, नदीम खान, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश धाकड़, पूर्व पार्षद मुकेश खटीक, पार्षद कैलाश धाकड़, पार्षद सलीम अंसारी, एडवोकेट हरीश पंचोली सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -