Explore

Search

October 1, 2026 5:09 am

प्रशासन

औचक निरीक्षण से जागेगा सिस्टम या जस की तस रहेगी चेची सीएचसी की व्यवस्था?

बेगूं में उपखण्ड अधिकारी बेगूं के निर्देशानुसार तहसीलदार गोपाल जीनगर बेगूं द्वारा बुधवार को सुबह 9:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चेची का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अस्पताल की रूटीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के साथ साथ कार्मिकों की उपस्थिति और संस्थागत व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल के निर्धारित समय के दौरान कुछ कार्मिकों के अपने पदीय कार्यस्थल से नदारद रहने का मामला सामने आया। चिकित्सा अधिकारी हरेन्द्र कुमार जाट, ए.एन.एम. (ANM) आशा जैन, सहायक रेडियोग्राफर खुशीराम चौधरी अस्पताल के निर्धारित समयानुसार कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार बिना पूर्व सूचना या वैध अवकाश के ड्यूटी से गायब रहने को गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने पर नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की सामान्य कार्यप्रणाली और रूटीन व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। ओपीडी (OPD), दवा वितरण केंद्र, और वार्डों में आमजन को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सुचारू स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और अन्य सामान्य व्यवस्थाओं को अधिक बेहतर बनाने के लिए संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बड़ा सवाल: टिकाऊ सुधार या फिर वही पुराना ढर्रा?
औचक निरीक्षण से एक दो दिन के लिए अस्पताल परिसर में अनुशासन और तत्कालिक असर जरूर नजर आता है, लेकिन असल सवाल यह है कि क्या यह सुधार स्थायी होगा?

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर