चित्तौड़गढ़। गांधी एवं शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर शहर कांग्रेस के तत्वावधान में सेटेलाइट हॉस्पिटल परिसर स्थित गांधी वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के सानिध्य में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वदेशी और सामाजिक सद्भाव के माध्यम से देश को स्वतंत्रता के संघर्ष में नई दिशा दी। उनका जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की मिसाल रहा। स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद उन्होंने देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में कठिन परिस्थितियों में राष्ट्र का नेतृत्व किया। वर्ष 1965 के चुनौतीपूर्ण दौर में उनका जय जवान, जय किसान का संदेश देश की सुरक्षा और कृषि शक्ति के महत्व को रेखांकित करता है।
जाड़ावत ने कहा कि गांधीजी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी के सादगी-कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन महान विभूतियों के विचारों को अपने आचरण में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, शहर संगठन महामंत्री महेश काकानी, अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, बालमुकुंद मालीवाल, गोविन्द शर्मा, धर्मेन्द्र मूंदड़ा, आजाद पालीवाल, शंभुलाल प्रजापत, राजेश सोनी, राकेश घारू, नवरतन जीनगर, नवीन जैन, एडवोकेट अभिषेक गर्ग, बृज किशोर साहू, रामेश्वर बैरवा, दौलतराम पिंगोलिया, नरेंद्र विजयवर्गीय, मोहन भोई, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, मनीष चांवला, प्रदीप सिंह, अमित लड्डा, विप्लव सिंह, राजेश कुमार कंडारा, बहादुर बैरवा, प्रभु रैगर, नीरज प्रजापत, अक्षय सिंह, भरत जोशी, अमरकंठ उपाध्यक्ष, बी एल घारू, सुरेश जटिया, बालकिशन भोई, देवीलाल सालवी, अजय मल्होत्रा, भूपेंद्र प्रताप सिंह, फतेहसिंह रावत, संजय राव, सत्तू गुर्जर सहित कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़