चित्तौड़गढ़। नीलगर समाज द्वारा संचालित मदरसा कादरीया अनवारुल इस्लाम सेवा संथान की कमेटी का गठन किया गया। मीटिंग में समाज के 70 मेम्बर हजरात ओर 10 हज़रात की सहमति युक्त हस्ताक्षर मौजूद मेम्बरों की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित किया गया।
नीलगर समाज सदर मोहम्मद रफीक तंवर ने बताया कि बैठक के पारित प्रस्तावों के अनुसार पूर्व जनरल मिटिंग में लिए गए प्रस्ताव मुताबिक मदरसा कादरिया के खजांची हाजी गुलाम फारूक ने हिसाब पेश किया जो कि सन्तोष प्रद पाया गया। मदरसा कादरिया अनवारूल इस्लाम के सदर को पद मुक्त कर 25 सदस्य हजरात की एक कमेटी बनाई गई उसका सदर खुसरो कमाल खिलजी को बनाया गया और सेकट्री मोहम्मद अय्यूब तंवर व खजांची हाजी गुलाम फारुख राक्षा को बनाया गया। इस कमेटी में बतौर सरपरस्त हाजी गनी मोहम्मद, हाजी जिकरूद्दीन, हाजी खलील मोहम्मद, हाजी नज़ीर को बनाया गया। हाजी रीजवान, हाजी मोहम्मद रफीक, हाजी गुलाम सादिक मोहम्मद रज़ा, मुबारक गोरी, मोहम्मद रफीक मुन्शी, मो. सलीम सरवानी, मो.इकबाल कुरैशी, जाकिर टांक, अब्दुल सलाम, मो. फारूक सागर , इरफान गोरी, बशीर पेंटर, हाजी जाकिर, शोराब कुरेशी, मुबारक खिलजी, आरीफ गोरी, ज़ाहिद गोरी, मो. शरीफ बेरा, आरीफ कूका, खलील कुरेशी मेंबर बनाये गये।
उन्होंने बताया कि यह कमेटी मदरसा अनवारूल इस्लाम की अधिकृत होगी तथा सदर मोहम्मद फारुक राक्षा व आज से पूर्व की बनाई कमेटी को निष्कासित किया गया साथ ही पूर्व सदर मोहम्मद फारुख राक्षा को समाज द्वारा मदरसा मुतालिक जो भी दस्तावेज व रकम है उसको सात दिवस में नई कमेटी को जमा कराने की हिदायत दी गई।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़