Explore

Search

June 24, 2026 10:23 am

बेगूं काटूंदा रोड पर प्रशासन ने सरकारी भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण

बेगूं। प्रशासन द्वारा बेगूं काटूंदा रोड पर गुरुकुल के पास स्थित बिलानाम सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। बताया कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार आराजी नंबर 1248 रकबा 0.02 हेक्टेयर एवं आराजी नंबर 1249 रकबा 0.05 हेक्टेयर भूमि बिलानाम सरकारी दर्ज है, जिस पर अवैध अतिक्रमण किया गया था।
अवैध कब्जे की सूचना मिलने पर प्रशासन ने अतिक्रमी कैलाश चंद्र धाकड़ को नोटिस जारी किया। निर्धारित समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर गुरुवार दोपहर बाद तहसीलदार गोपाल जीनगर एवं नायब तहसीलदार विष्णुलाल यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मौके पर पुलिस जाप्ता एवं हल्का पटवारी मौजूद रहे।
कार्रवाई के दौरान जेसीबी एवं ट्रैक्टर की सहायता से भूमि को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाया गया तथा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

की गई।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर