Explore

Search

July 8, 2026 1:07 am

प्रशासन

जलभराव से त्रस्त बेगूं की गंगापुर कॉलोनी के निवासियों ने खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन,हर साल टापू बन जाती है कॉलोनी, पिछले साल घरों में घुसा था पानी,कोरे आश्वासनों से रोष

बेगूं। मानसून की दस्तक के साथ ही नगर पालिका बेगूँ के वार्ड क्रमांक 31 स्थित नई आबादी गंगापुर कॉलोनी के निवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। जलभराव जल निकासी के अभाव और जर्जर सड़कों की गंभीर समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की गुहार लगाई है। संभावित जन धन की हानि को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन के दौरान राकेश लोढ़ा ,विनोद गांग, पूरण दमामी,पुष्पा बाई जैन,श्याम सोनी,अनुज लोढ़ा,आदित्य सोनी आदि मोजूद रहे।

जल निकासी न होने से टापू बन जाती है कॉलोनी

पूर्व में ग्राम पंचायत जयनगर का हिस्सा रही इस कॉलोनी में लगभग 600 से 700 लोग निवास करते हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि कॉलोनी में वर्षा जल की निकासी के लिए किसी भी प्रकार का कोई स्थायी नाला या ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। इसका परिणाम यह होता है कि बारिश के दिनों में पूरी कॉलोनी एक टापू जैसी स्थिति में तब्दील हो जाती है। इसके अलावा सड़कों पर भारी कीचड़ जमा होने के कारण महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आम राहगीरों का घर से निकलना तक मुहाल हो जाता है।

पिछले साल हुआ था भारी आर्थिक नुकसान

निवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को पिछले साल की त्रासदी भी याद दिलाई है। पिछले वर्ष का बारिश का पानी आने से अनेक घरों में 2 से 3 फीट तक भर गया था। घरों में रखा अनाज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया था, जिससे कॉलोनीवासियों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी थी।

आश्वासन बनकर रह गया समाधान
निवासियों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने बार-बार निरीक्षण और आश्वासन दिए हैं, पर अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। मानसून के आरंभ के साथ ही कॉलोनीवासियों ने आशंका जताई है कि यदि तुरंत कार्यवाही नहीं हुई तो पुनः जन धन की हानि और व्यापक असुविधा होगी।

स्थायी ड्रेनेज सिस्टम
कॉलोनी में पानी की निकासी के लिए तत्काल प्रभाव से स्थायी नाले अथवा ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराया जाए।
सड़क निर्माण
कीचड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़कों का डामरीकरण हो या आवश्यकतानुसार गिट्टी डालकर आवागमन सुगम बनाया जाए।

अब देखना यह है कि इस ज्ञापन के बाद प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागता है या इस वर्ष भी गंगापुर कॉलोनी के निवासियों को जलभराव की विभीषिका झेलने के लिए उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर