Explore

Search

August 10, 2026 12:34 pm

कांग्रेस कार्यालय में अगस्त क्रांति दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में अगस्त क्रांति दिवस विचार गोष्ठी कर मनाया गया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने बताया कि अगस्त क्रांति आंदोलन की 84 वर्षगांठ पर उन सभी अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया। 9 अगस्त 1942 को प्रारंभ हुआ या आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक निर्णायक क्षण था जिसने ब्रिटिश शासन की नींव को हिला दिया और आजादी की लड़ाई को नई दिशा प्रदान की गई। जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि इसी दिन महात्मा गांधी ने मुंबई में गोवालिया टैंक मैदान से अंग्रेजों के खिलाफ करो या मरो का नारा देकर अंतिम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत की थी। अगस्त क्रांति यानी 9 अगस्त भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में अगस्त क्रांति के नाम से जानी जाती हैं। अगस्त क्रांति भारत की आजादी के इतिहास का एक स्वर्णमय अध्याय था। यह अंग्रेजो के खिलाफ आजादी की आखिरी और सबसे बड़ी लड़ाई थी। जनता द्धारा ब्रिटिश शासन के प्रति भारी गुस्सा और पूर्ण स्वतंत्रता की मांग उफान पर थी। इस विशाल जन आंदोलन ने ब्रिटिश राज की नींव हिला दी जिससे साफ हो गया कि अब भारत को ज्यादा समय तक गुलाम नहीं रखा जा सकता है और अंत में 1947 में देश आजाद हुआ और अंग्रेज भारत छोड़कर गए। विचार गोष्ठी के पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया। मां महिमा राष्ट्रपति महोदय के नाम जापान में बताया गया कि आदिवासी तीर्थ मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के लिए। राजस्थान के जलियांवाला बाग के रूप में पहचाने जाने वाले ऐतिहासिक आदिवासी तीर्थ मानगढ़ धाम जहां वर्ष 1913 में स्वतंत्रता संग्राम में शामिल 1500 से अधिक आदिवासी अंग्रेजों के क्रूर शासन की गोलियों के शिकार हुए और देश के लिए शहीद हुए उनकी समृद्धि में बना मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग कांग्रेस जन भाजपा की केंद्र सरकार से करते हैं। सिसोदिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी स्वयं मानगढ़ धाम आए और बड़े-बड़े वादे उनके द्वारा किए गए किंतु आज तक भाजपा की केंद्र सरकार ने आदिवासी समुदाय की इस मांग को नकारते हुए एक बड़ा विश्वास घात किया है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने कहा कि कार्यक्रम में पीसीसी सचिव डॉक्टर ललित बोरीवाल , संगठन महासचिव दिनेश चास्टा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह सांखला, उपाध्यक्ष अजय लोट, गोरी लाल गुर्जर, प्रवक्ता दिनेश गुर्जर, महासचिव शिल्पन साहू, दिनेश अहीर, नरेंद्र सिंह सारंगदेव, सेवा दल जिला मुख्य संगठन गौतम विजय वर्गी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अल्पेश गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, इम्तियाज हुसैन, लक्ष्मण सिंह सांखला, विनोद लड़ा, दिनेश शर्मा, पूर्व पार्षद कन्हैया लाल माली, सुमित मीणा समेत कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर