Explore

Search

August 10, 2026 12:31 pm

चाय से ज्यादा केतली गर्म ना हो : अपनी ही सरकार के प्रशासन पर भड़के बेगू विधायक धाकड़, पुलिस तीखा हमला, कार्यकत्ताओं को दी नसीहत

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त हलचल मची हुई है। बेगूं से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ का एक तीखा बयान वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किसी विपक्षी नेता की तरह नहीं, बल्कि सत्ताधारी दल के विधायक ने सार्वजनिक मंच से अपनी ही जिले की कानून-व्यवस्था पर अंगुली उठा दी हैं। जिले में अवैध बजरी खनन और पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से नाराज विधायक ने सीधे-सीधे प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली है। मामला चित्तौड़गढ़ जिले का है, जहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ का गुस्सा फूट पड़ा। मंच से हुंकार भरते हुए विधायक ने पुलिस और प्रशासन की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने साफ कहा कि अगर मैं रेत, अफीम या डोडेचूरे का धंधा करता हूं तो मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करो लेकिन निर्दोष किसानों को उनके घर जाकर परेशान करना बंद करो। जिस दिन जनता न्याय के लिए सड़कों पर आ गई, तुम भागते बनोगे। मैं चुप हूं, मुझे चुप रहने दो… बोलना शुरू किया तो आप लोगों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी।
विधायक सुरेश धाकड़ यहीं नहीं रुके, उन्होंने पुलिस के दोहरे रवैये की पोल खोलते हुए कहा कि जब किसी गरीब व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी होती है तो पुलिस उसकी रिपोर्ट तक दर्ज करने में आनाकानी करती है। लेकिन जैसे ही अफीम या डोडा चूरा का मामला आता है, पुलिस की चार-पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर आने को तैयार हो जाती हैं। इस दौरान विधायक ने अति-उत्साही कार्यकर्ताओं को भी नसीहत देते हुए साफ लहजे में कह दिया कि चाय से ज्यादा केतली गर्म नहीं होनी चाहिए। मामला केवल जुबानी चेतावनी तक सीमित नहीं रहा है। बेगू विधायक ने सीधे मुख्यमंत्री के सामने शर्त रख दी है। सुरेश धाकड़ का कहना है कि अगर चित्तौड़गढ़ में कानून-व्यवस्था को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे आगामी पंचायती राज चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने कार्यकर्ताओं के बीच नहीं जाएंगे।

वायरल वीडियो https://youtu.be/uiNslsT9zKk?si=jCxWWSid8EVOiL5x
डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर