
चित्तौड़गढ़। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की संगठनात्मक गतिविधियों को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में लोहार मोहल्ले में एआईएमआईएम की बूथ कमेटी का गठन किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अज़हर नागौरी, जिला महासचिव आरिफ मोहम्मद मेव एडवोकेट एवं जिला सचिव अशरफ मंसूरी की मौजूदगी में बूथ कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में इरफ़ान लोहार को बूथ अध्यक्ष एवं इनायत लोहार को बूथ सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष अज़हर नागौरी ने कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में एआईएमआईएम पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी द्वारा चिन्हित वार्डों में प्रत्याशी उतारकर चुनाव लड़ा जाएगा और इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम तेजी से किया जा रहा है।
जिला महासचिव आरिफ मोहम्मद मेव एडवोकेट एवं जिला सचिव अशरफ मंसूरी ने कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरी मेहनत और लगन के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की।
लोहार मोहल्ले में बूथ कमेटी का गठन एआईएमआईएम के जमीनी स्तर पर बढ़ते संगठनात्मक विस्तार और आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़