Explore

Search

August 28, 2026 12:20 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रक्षाबंधन की आड़ में यूआईटी रिठोला पेरीफेरी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम आचार संहिता का उल्लंघन- जाड़ावत

चित्तौड़गढ़। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ में आयोजित मातृ शक्ति कार्यक्रम को लेकर भाजपा जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यूआईटी के रिठोला पेरीफेरी क्षेत्र में रक्षाबंधन की आड़ लेकर आयोजित किया गया यह कार्यक्रम आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। जाड़ावत ने कहा कि वर्तमान में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी राजनीतिक दल या उसके जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना, जिसमें राजनीतिक गतिविधियों अथवा प्रचार की संभावना हो, निर्वाचन आचार संहिता की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व की आड़ लेकर राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करना उचित नहीं है।

उन्होंने प्रशासन एवं निर्वाचन अधिकारी से पूरे मामले का संज्ञान लेकर कार्यक्रम की निष्पक्ष जांच करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों के लिए निर्वाचन आचार संहिता का पालन अनिवार्य है। प्रशासन को किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर निष्पक्षता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनी रहे। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन ऐसे पवित्र अवसरों का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर