Explore

Search

August 29, 2026 6:27 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

फल-फ्रूट्स होलसेल और हाथ ठेला व्यापारियों में शुल्क को लेकर बढ़ी तकरार, व्यापारी बोले- उधार व्यापार बंद कर केवल नकद में करेंगे कारोबार 

चित्तौड़गढ़, माय सर्कल न्यूज। चित्तौड़गढ़ की कृषि उपज मंडी में लंबे समय से होलसेल फल का कारोबार कर रहे लाइसेंसधारी व्यापारियों ने पुलिस थाने में दी गई शिकायत में सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि एक व्यक्ति और उसके साथियों द्वारा मंडी में ग्राहकों और दुकानदारों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जा रही है। मंडी व्यापारियों ने दुकानदारों व ठेला व्यापारियों से कथित अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग और रास्ते में रोककर धमकाने, ग्राहकों पर एक ही विशेष व्यापारी से फल खरीदने का दबाव बनाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें चलाकर कारोबार को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

◆हड़ताल और आपसी खींचतान

पिछले दिनों इसे लेकर हाथ ठेला व्यापारियों ने हड़ताल भी की थी, जिसके बाद मंडी व्यापारियों के साथ समझौता भी हुआ था। हालांकि अब हाथ ठेला संचालकों का एक धड़ा यह आरोप लगा रहा है कि उनका दूसरा पक्ष बिना वजह होलसेल व्यापारियों की शिकायतें कर रहा है, जिससे मंडी के होलसेल व्यापारियों और ठेला संचालकों के बीच अनावश्यक विवाद पैदा हो रहा है।

दूसरी ओर, फल-फ्रूट्स मंडी व्यापारियों का कहना है कि कुछ लोगों की तरफ मंडी से माल उठाने के बाद भारी उधारी बाकी है। जब उस उधारी का भुगतान मांगा जाता है, तो मामले को भटकाने के लिए हाथ ठेला संचालकों को हड़ताल के लिए उकसाया जाता है, जिससे बेवजह मंडी का माहौल खराब होता है। होलसेल व्यापारियों ने दो टूक चेतावनी दे कि बेवजह के विवाद जारी रहे तो उधार व्यापार बंद कर केवल नकद में कारोबार करेंगे।

◆फुटकर बिक्री का आरोप और नियम

हाथ ठेला फल-फ्रूट्स व्यापारियों का यह भी आरोप है कि फल फ्रूट्स होलसेल मंडी से फुटकर में भी फल बेचे जा रहे हैं, जिससे उनके व्यापार को सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस आरोप पर मंडी व्यापारियों ने स्पष्ट किया है कि रिटेल में मंडी से माल नहीं दिया जाता है और इस विषय पर पहले ही आपसी सहमति बन चुकी है।
मंडी होलसेल व्यापारियों के अनुसार कृषि उपज मंडी चित्तौड़गढ़ के कार्यालय आदेश के मुताबिक फ्रूट्स खरीद पर एक फीसदी कृषक कल्याण शुल्क और एक फीसदी आढ़त ली जा रही है। नियमों में फल खरीद पर 6 फीसदी तक आढ़त का प्रावधान है, लेकिन वर्तमान में यह मात्र एक फीसदी ही ली जा रही है।

होलसेल फल-फ्रूट्स व्यापारियों और हाथ ठेला संचालकों के बीच आपसी तकरार का यह दौर यदि थमता नहीं है और आढ़त में 4 फीसदी की बढ़ोतरी लागू होती है, तो इसका सीधा खामियाजा आम उपभोक्ताओं को ही अपनी जेब ढीली करके भुगतना पड़ेगा। इधर फल फ्रूट्स होलसेल व्यापारियों ने मंडी में एक बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा की।
इस अवसर पर हितेश रोगनी, दिवेश रोगनी, दीपक ममनानी, सद्दाम खान, विजय लालवानी, नरेंद्र ममनानी, दीपक तेली, आज़ाद, गुड्डू भाई, अल्ताफ समेत कई व्यापारी मौजूद थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर