
चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निकाय चुनाव मे जिन अधिकृत प्रत्याशियों को भाजपा संगठन की ओर से भाजपा का अधिकृत सिंबल प्राप्त हुआ है, वही नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं एवं संगठन का पूर्ण समर्थन उन्हीं के साथ है। भाजपा संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भी यदि कोई व्यक्ति संगठन के निर्णय के विपरीत चुनाव मैदान में बना हुआ है, तो ऐसे व्यक्ति का चुनाव लड़ना पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार नहीं माना जाएगा। ऐसे व्यक्तियों को पार्टी के दायित्वों एवं पदों से पदमुक्त कर दिया गया है तथा संगठन की ओर से उन्हें किसी प्रकार का समर्थन प्राप्त नहीं होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी ने कहा कि पार्टी में संगठन का निर्णय सर्वोपरि है और प्रत्येक कार्यकर्ता से अपेक्षा है कि वह पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में पूरी निष्ठा एवं एकजुटता के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान ही संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और सामूहिक निर्णय के सम्मान से है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटें और संगठन की एकजुटता एवं अनुशासन को मजबूत बनाएं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़