Explore

Search

August 31, 2026 5:30 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

भीलवाड़ा सरस डेयरी बना रही बायो गैस से बिजली

भीलवाड़ा। भीलवाडा दुग्ध संघ के प्रबन्ध संचालक बिमल कुमार पाठक द्वारा बायो गैस से बिजली बनाये जाने वाले संयत्र का उद्घाटन किया गया। भीलवाडा डेयरी के प्लान्ट से निकल रहे गन्दे पानी को संघ में स्थापित ईटीपी प्लान्ट में टीट्रमेंट के माध्यम से बायो गैस बनाई जा रही है। उसी बायो गैस को शुद्ध करने की तकनीक हाल में डेयरी में स्थापित की गई साथ ही साथ शुद्ध बायोगैस से चलने वाले विद्युत जनरेटर (क्षमता 50 केवीए) की स्थापना की गई। इस संयत्रं से प्रतिदिन 400-500 यूनिट का प्रोडक्शन होगा एंव उत्पादित बिजली को डेयरी प्लान्ट के संचालन हेतु काम में लिया जावेगा। यह संयत्र वातारण के अनुकुल होगा साथ ही राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी क्षैत्र में लगने वाला यह पहला प्लांट है जिसमे बायो गैस से बिजली का उत्पादन हो रहा है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर