Explore

Search

July 2, 2025 5:55 am

अज्ञात कारण के चलते नोहरे में लगी आग, तीन लाख से अधिक का नुकसान

गंगरार। कस्बा गंगरार स्थित एक नोहरे में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसके चलते नोहरे में पड़े चारे सामान जल कर राख हो गई। जानकारी के अनुसार प्रकाश चन्द्र पिता रूपा लाल तेली के गंगरार कस्बे में घर के पीछे नोहरा स्थित हैं। उक्त नोहरे में मवेशियों के लिये चारा, लगभग 5 टेक्ट्रर के करीबन सुखी लकड़ी, साईकिल, 40 लोहे के चद्दर, 3 दरवाजे आदि लगे हुए थे। रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते चारा, लकड़िया, साईकिल, दरवाजे आदि जल कर राख हो गये। वही चद्दर खराब हो गये। सुचना पर मौके पर पहुंची दमकल से आग पर काबु पाया जा सका। आग बुझाने के दौरान पानी के छिड़काव के कारण नोहरे में रखे 25 कट्टे सीमेन्ट के भी खराब हो गये। प्रार्थी प्रकाश चन्द्र ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा लगभग तीन लाख रूपये से अधिक का नुकसान होना बताया हैं।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर