Explore

Search

October 9, 2026 12:46 pm

NH-58 पर सड़क हादसा, रोडवेज बस की चपेट में आने से बाईक सवार की दर्दनाक मौत

राजसमन्द। जिले के राजनगर थाने के रामेश्वर महादेव के पास देवथड़ी सड़क कट पर रोडवेज बस की चपेट में आने से एक बाईक सवार की दर्दनाक मौत हो गई जिससे सनसनी फैल गई पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त सुरेश पुत्र वजे राम कुमावत निवासी देवथड़ी के रूप में की है मौके पर पंहुचीं पुलिस ने शव को आर. के. अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सूचना पर ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वही राजस्थान पथ परिवहन विभाग से मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। ऐसे में सड़क पर वाहनों का जाम लग गया है। सूचना पर राजसमन्द डीएसपी विवेक सिंह राव मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुँचे है और ग्रामीणों से चर्चा कर समझाईश की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर