Explore

Search

March 3, 2026 7:07 am

अरनिया माली राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी


चित्तौड़गढ़। कोतवाली निंबाहेड़ा पुलिस थाने की टीम ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े को लेकर अरनिया माली राजकीय विद्यालय में बच्चों को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान में आमजन और विद्यालय के बच्चों को जागरूक करने हेतु निर्देश दिए जिस पर एएसपी सरिता सिंह एवं डीवाईएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन मे शुक्रवार को को राजकीय विद्यालय अरनिया माली में प्रधानाचार्य स्वीटी सोलंकी की अध्यक्षता एवं थाना अधिकारी राम सुमेर मीणा के निर्देशन में थाना कोतवाली निंबाहेड़ा एएसआई सूरज कुमार की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया गया सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का विद्यालय परिवार ने ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया

मुख्य अतिथि एएसआई सूरज कुमार ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में हो रहे सड़क हादसों के कारण बताएं। साथ ही सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी की सलाह दी उन्होंने बताया कि घर से निकलते समय वाहन के कागज ड्राइविंग लाइसेंस व हेलमेट जरूर लेकर निकले और यातायात के नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें और कभी भी शराब पीकर वाहन न चलाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को परिवार पड़ोस एवं गांव वालों को सड़क सुरक्षा के नियम बताने वह पालन करने के लिए प्रेरित किया।
एएसआई सूरज कुमार ने विद्यार्थियों को मोबाइल का इस्तेमाल न करने की सलाह देते हुए कैरियर निर्माण के लिए कुछ टिप्स बताएं। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में उपस्थित सभी विद्यार्थियों गणमान्य नागरिकों एवं विद्यालय स्टाफ को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन निर्भय राम धाकड़, अध्यापक ने किया। इस अवसर पर पुलिस थाना कोतवाली से हेड कांस्टेबल बाबूलाल कांस्टेबल देवीलाल,शंकरलाल एवं ग्रामवासी अंबालाल सुथार, गोवर्धन लाल रेगर, अशोक कुमार जाट, कमल कुमार जाट, देवकरण सुथार एवं विद्यालय स्टाफ ओमप्रकाश शर्मा कविता मीणा, शेर सिंह शेखावत, रूपा सोमानी, रंजन चौरडिया, शमशाद मंसूरी, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, जसवंत कुमार, निलेश साहू उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर