Explore

Search

March 24, 2026 7:39 am

स्क्रेप पॉलिसी के कानून पर बोले जाड़ावत- गरीब और मिडिल क्लास के साथ धोखा है यह कानून

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने स्क्रेपेज पॉलिसी को लेकर राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह स्क्रैपेज पॉलिसी गलत है। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि गरीब और मिडिल क्लास लोगों को नई कार खरीदने में मुश्किल होती है इसलिए यूज कार खरीदते है, मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चे उन कारों में बैठकर खुश होते हैं, यह सरकार ऐसे नियम लाकर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

राज्य में हजारों मिडिल क्लास फैमिली ऐसी भी है जिनके वाहन ज्यादा नहीं चलते है महज साल के हिसाब से स्क्रैप में बदलना इनके ऊपर कुठाराघात होगा ज्यादा चलने वाले एवं प्रदूषण फैलाने वाले को 15 साल की केटेगिरी में रखना चाहिए कम किलोमीटर चले वाहनों को 15 साल की समय सीमा में नहीं बांधकर स्क्रैप पॉलिसी से बाहर करना चाहिए, फिटनेस के बजाय उम्र के आधार पर गाड़ियाँ स्क्रैप करने से लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा, क्योंकि कई गाड़ियाँ अच्छी हालत में होती हैं, सरकार के इस नियम जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग प्रभावित होंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर