चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ शहर में प्रमुख आस्था के केंद्र खरडेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर में खरडेश्वर महादेव के दर्शन करने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चार प्रहर के अभिषेक में भी श्रद्धालु डटे रहे। श्रद्धालु शिवलिंग पर दूध, बिल्व पत्र, पुष्प, आक धतूरा अर्पित कर पूजा अर्चना कर हर हर महादेव का जय घोष करते रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि पर पर खरडेश्वर महादेव मंदिर में तड़के 4 से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। खरडेश्वर महादेव सेवा पूजा संस्थान की ओर से श्रद्धालुओं को 10 क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी प्रसाद के रूप में वितरित की गई।
चार प्रहर के हुए महा अभिषेक खरडेश्वर महादेव में देर रात्रि को महादेव को अभिषेक पंडित सूर्य प्रकाश त्रिपाठी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुए, सुबह तक चल अभिषेक में 100 लीटर दूध, गन्ने का रस, शहद, पंचामृत सहित विविध द्रव्यों से महादेव का अभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात प्रातः महादेव का अर्धनारीश्वर स्वरूप में आकर्षक शृंगार कर महा आरती की गई और महाप्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। खरडेश्वर महादेव सेवा पूजा संस्थान के अध्यक्ष किशनलाल सोनी चंद्रेश तंवर अरविंद ढिलीवाल, देवराज साहू, सुरेश डांगी, अर्जुन सोनी, हीरालाल वैष्णव आदि व्यवस्था में जुटे रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़