चितौड़गढ़। जिला जाट समाज महिला संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला जाट समाज महिला संगठन द्वारा जिला जाट छात्रावास परिसर में फाग महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन की जिलाध्यक्ष सीता जाट की गरिमामयी उपस्थिति रही। फाग महोत्सव के दौरान जाट समाज की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर फाग गायन, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया।
महिला जिलाध्यक्ष सीता देवी जाट, बादाम देवी, इंदिरा राणा, सरिता जाट एवं विनीता चौधरी द्वारा संगीतमय भजनो की प्रस्तुति दी गई। महिलाओ द्वारा गुलाब के फूलों से होली खेली और पारंपरिक वेशभूषा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण और पारंपरिक पर्वों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। जिलाध्यक्ष सीता जाट ने कहा कि फाग महोत्सव हमारी लोक-संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो समाज में भाईचारा, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजक टीम का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बालिका शिक्षण संस्थान कोषाथ्यक्ष नौसर जाट, चन्द्रकला चौधरी, भागवन्ती देवी, किरण चौधरी, रजनी चौधरी, सरोज चौधरी, डिम्पल चौधरी, अंजू चौधरी, संगीता चौधरी, भावना चौधरी, रामकन्या चौधरी, सिम्पल चौधरी, दीपिका चौधरी, पुष्पा देवी, भावना तोमर, किरण चौधरी, शारदा चौधरी, रीना चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएँ उपस्थित रहीं और उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़