Explore

Search

August 9, 2026 7:02 am

भीमगढ़ में बजरी डम्पर ने राहगीर को कुचला

चित्तौड़गढ़। जिले के राशमी क्षेत्र के भीमगढ़ गांव में बजरी से भरे एक डम्पर ने राहगीर को कुचल देने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भीमगढ़ निवासी 55 वर्षीय नारू बागरिया सड़क के पास गुजर रहा था तभी तेज रफ्तार बजरी से भरे डम्पर ने नारू बागरिया को चपेट में ले लिया। जिससे नारू का निचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर राशमी पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल को राशमी अस्पताल ले जाया गया जहां नारू लाल ने दम तोड़ दिया। राशमी थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि बजरी से भरे डम्पर को जब्त कर लिया हैं। डम्पर चालक मौके से फरार हो गया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर